*मेड़ो स्कूल में गोयल ग्रुप ने मनाया ओजोन दिवस,बच्चों ने नुक्क्ड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
दुर्गुकोंदल,।गोयल ग्रुप के लौह अयस्क माइंस प्रबंधन द्वारा ग्राम हाहालद्दी में संचालित मेड़ो माध्यमिक शाला में ओजोन दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय थीम “फ्रॉम साइंस टू ग्लोबल एक्शन” को ध्यान में रखते हुए बच्चों में पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत की अहमियत को समझाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं,कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बच्चों के बीच चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसमें ओजोन परत के क्षरण के दुष्परिणाम और उसके संरक्षण हेतु उठाए जाने वाले कदमों को जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक ने उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया और कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।माइंस प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि ओजोन परत हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके संरक्षण हेतु समाज को जागरूक करना आवश्यक है। बच्चों को इस विषय में शिक्षित करना भविष्य की पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है।इस कार्यक्रम में गोयल ग्रुप माइंस प्रबंधन की ओर से रवि तिवारी, संजू साहू और अंकुर गोयल शामिल हुए। वहीं विद्यालय की ओर से प्राचार्य हेमंत श्रीवास्तव, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


0 Comments