*सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान,मरीजों को बांटे फल*
दुर्गूकोंदल। विकासखंड में भारतीय जनता पार्टी दुर्गूकोंदल बिदेसिह कल्लो एवं महामंत्री रामचंद कल्लो के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत अटल चौक, शिव मंदिर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल में साफ सफाई कर की साथ ही भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल के विभिन्न शक्ति केन्द्रो शक्ति केंद्र सिवनी, कोंडे, राउरवाही, हाटकोंदल, लोहत्तर, हानपतरी, कोड़ेकुर्से में स्वच्छता अभियान चलाया गया, और प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल के मरीजों को फल वितरण कर स्वास्थ्य जीवन की शुभकामनायें दी | साथ ही यह संदेश भी दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाऐ जा रहे सेवा पखवाड़ा एक महत्वपूर्ण पहल है जो समाज में सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा देती है। यह कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों को बढ़ावा देने और लोगों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित किया जाता है। सेवा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहे हैं, जैसे कि रक्तदान शिविर- स्वास्थ्य जांच शिविर - शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण गतिविधियाँ, सामुदायिक सेवा कार्यक्रम ,सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और लोगों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल के सभाकक्ष में माननीय मोदी जी का उद्बोधन सुना उन्होंने लाइव प्रसारण पर कहा कि आने वाले समय में और हर त्योहारों के दौरान आपको स्वदेशी को कभी नहीं भूलना चाहिए। उपहार भारत में बने होने चाहिए, परिधान भारत में बुने होने चाहिए, सजावट भारतीय सामग्रियों से की जानी चाहिए, दीपमालाएँ भारत में बनी झालरों से आनी चाहिए जीवन की हर ज़रूरत की हर चीज़ स्वदेशी होनी चाहिए। नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों पर गर्व करने का आग्रह करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, हमें स्वदेशी के प्रति गर्व की भावना के साथ आगे बढ़ना होगा और गर्व के साथ कहना होगा, 'यह स्वदेशी है, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, एक मंत्र - वोकल फॉर लोकल एक मार्ग - आत्मनिर्भर भारत; एक लक्ष्य - विकसित भारत| पीलम नरेटी, बिदेसिंह कल्लो और विकास राजु नायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास और सबके प्रयास से सभी वर्ग के लोगों को विकास से जोड़ना एवंसामाजिक न्याय केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह वह संकल्प है जो समाज के सबसे वंचित व्यक्ति तक समान अवसर, गरिमा और सशक्तिकरण पहुँचाने से ही पूरा होता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आज से पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मना रहें है। सेवा पखवाड़ा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न विषयों पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस दौरान सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुँचाने, स्वच्छता को बढ़ावा देने, जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सेवा पखवाड़े में सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों, पर्यावरण संबंधी पहलों और हाशिए पर रह रहे लोगों तक पहुंच को दर्शाने वाली गतिविधियां होंगी।इस अवसर पर भाजपा महामंत्री शकुंतला नरेटी, विजय पटेल अशोक जैन, धरम मंडावी, फूलसिंह मंडावी, दीपक पुड़ो, बीरेंद्र जैन, रघुनाथ मंडावी, संजय उइके, राजकुमार उसेंडी, संजय तारम सहित भाजपा के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें|



0 Comments