Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: महाविद्यालय दुर्गूकोंदल में नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन*

 *महाविद्यालय दुर्गूकोंदल में नवप्रवेशित छात्रों के लिए दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन*


*मुख्य अतिथि सतीश लाटिया ने दीक्षारम्भ संस्कार को बताया ज्ञान और संस्कार का प्रतीक*



दुर्गूकोंदल। कँगलुकुम्हार महाविद्यालय, दुर्गूकोंदल में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन नई शिक्षा नीति 2020 के तहत किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सतीश लाटिया (भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय पटेल (अध्यक्ष जनभागीदारी समिति) ने की।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में देवेंद्र टेकाम (सभापति जिला पंचायत कांकेर), गोपी बढ़ाई (अध्यक्ष), विकास राजू नायक (सभापति), सविता उइके (सदस्य जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल), जोहान गावड़े, संतो दुग्गा (पूर्व जनपद अध्यक्ष), शकुंतला नरेटी (अध्यक्ष सरपंच संघ), मुकेश नरेटी, बलराम टेपरिया, तुलसी मतलामी, नंदू खरे, एवं रजलाल आचला शामिल रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और कँगलु कुम्हार के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक मांदरी नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत-अभिनंदन किया।मुख्य अतिथि सतीश लाटिया ने अपने संबोधन में गुरु-शिष्य परंपरा की चर्चा करते हुए कहा कि “दीक्षारम्भ संस्कार जिसे विद्यारंभ संस्कार भी कहा जाता है, शिक्षा के औपचारिक आरंभ का प्रतीक है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में ज्ञान प्राप्ति की उत्सुकता जगाना, सदाचार विकसित करना और जीवन निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है।” उन्होंने इसे समाज और संस्कृति में नई भूमिका के लिए तैयार करने वाला महत्वपूर्ण संस्कार बताया।अध्यक्ष विजय पटेल, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र टेकाम और मुकेश नरेटी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “आप सभी को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना होगा। इसके लिए लक्ष्य निर्धारण, मेहनत, लगन और सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है। असफलता को सीखने का अवसर मानें और अपने सपनों को पूरा करने का साहस रखें।” उन्होंने कहा कि सफलता अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है, और इसका वास्तविक आनंद तब है जब उससे समाज और देश की भलाई हो।इस अवसर पर अशोक जैन, रघुनाथ मंडावी, सुमित्रा दुग्गा, दीपक पुड़ो, धरम मंडावी, फूलसिंह मंडावी, राहुल जाम्बुरकर, सतीश जैन, मनोज बघेल, बीरेंद्र जैन, योगेश कुलदीप, अमित केमरो, सुदेश तोप्पा, देवजी देहारी, सहित महाविद्यालय प्राचार्य डी.एल. बढ़ाई, सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments