Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: विधायक मंडावी ने कर्रामाड़ में गोटूल भवन का किया लोकार्पण*

 *विधायक मंडावी ने कर्रामाड़ में गोटूल भवन का किया लोकार्पण*

*ग्राम करामाड को मिला गोटूल भवन विधायक सावित्री मडावी बोली शिक्षा व स्वास्थ्य पर दे जोर*




दुर्गूकोदल।दुर्गकोंडल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कर्रामाड में निर्मित गोटूल भवन का लोकार्पण शुक्रवार को क्षेत्र की विधायक सावित्री मंडावी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गोटूल भवन ग्रामीणों के लिए हर सुख-दुख, सामाजिक आयोजनों व बैठकों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीणों से नशामुक्ति अभियान में सहयोग करने की अपील की।विधायक मंडावी ने घोषणा की कि यदि ग्राम कर्रामाड नशामुक्त बनेगा तो उनकी ओर से ₹50,000 की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही गोटूल भवन के लिए ₹5 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि देने की भी घोषणा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रजलाल अचला ने की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शोपसिंह आंचला, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, उप सरपंच लतीफ ध्रुव, जनपद सदस्य हेमलता उईके, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर, मंगूराम , रवि श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र धनेलिया, सेवालाल चिराम, ग्राम गायता एवं ग्राम पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments