Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: जनपद सदस्य सविता उईके ने किया प्राथमिक शाला का निरीक्षण*

 *जनपद सदस्य सविता उईके ने किया प्राथमिक शाला का निरीक्षण*



दुर्गूकोंदल ‌‌   जनपद‌ पंचायत दुर्गूकोंदल के जनपद सदस्य श्रीमती सविता उईके के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला कन्या‌ आश्रम गायतापारा खुटगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था के प्रधान पाठक श्रीमती केवड़ा गायकवाड सहायक शिक्षक श्रीमती अनीता जैन सावित्री ठाकुर अध्यापन करते पाए गए जनपद सदस्य के द्वारा बच्चों से सविस्तार चर्चा की गई। बच्चों को पुस्तकवाचन ,गिनती ,पहाड़ा,नाम ,आश्रम की साफ सफाई खान पान रहन सहन एवं अन्य जानकारियां सब विस्तार रूप से पूछी गई ,जिसका जवाब सभी बच्चे खुशी-खुशी दिए। विद्यालय में ‌पेयजल हेतु बच्चों के द्वारा प्राथमिक शाला परिसर  में नलकूप की मांग की गई जिसे जनपद सदस्य ने स्वीकार किया और आश्वासन दिया कि आने वाले समय में नलकूप  जाएगा बल्कि आप सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें अपने गांव अपने मां-बाप अपने गुरुजनों एवं विद्यालय का नाम रोशन करें तो निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।

Post a Comment

0 Comments