Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: संकुल स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए रामदयाल*

*संकुल स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए रामदयाल*



दुर्गूकोंदल।शिक्षक दिवस के अवसर पर विकासखंड दुर्गुकोंदल के प्राथमिक कन्या आश्रम शाला चेमल में संकुल स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस गरिमामय आयोजन में एसएमसी अध्यक्ष श्री दिनेश आमले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्रभारी प्राचार्य श्री उदेराम भुवार्य ने की।विगत वर्ष संकुल स्तर पर शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए श्री रामदयाल यादव, प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चेमल को संकुल स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय श्री यादव ने नम आंखों से गर्वित महसूस करते हुए कहा, _"गुरु का स्थान ईश्वर से भी श्रेष्ठ होता है। एक आदर्श शिक्षक न केवल छात्रों का मार्गदर्शक होता है, बल्कि समाज और स्कूल के लिए प्रेरक और संरक्षक की भूमिका भी निभाता है।शिक्षा के महत्व पर विचार

कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों ने श्री यादव को बधाई देते हुए शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। व्याख्याता सब्बल सिंह दीवान ने कहा कि संकुल स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान देने का उद्देश्य शिक्षकों की छोटी-छोटी उपलब्धियों को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना है, ताकि वे उत्साह के साथ अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ सकें।शिक्षक नरेश बनपेला ने कुशलतापूर्वक कार्यक्रम का संचालन किया।संकुल समन्वयक सुरेंद्र कुमार उइके ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर  संजय कुमार वस्त्राकार, बृजेश साहू, विनोद साहू, रामनाथ गोटे, ममता रावटे, अनिल वर्मा, चुंपेश्वर निषाद, किशोर पटेल, आत्माराम तारमें, अहीमत पटेल, बुदेशा दुग्गे, चंद्रिका सहारे, भुनेश उसेंडी, भानुमती मानकर, यामिनी कमरो, मेघदीपिका सार्वा, सरिता गावड़े, रविन्द्र दरेंद्र, शशिमा मरकाम, सुनीता ध्रुव सहित संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments