Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: संकुल तरहुल में नवागत प्राचार्य व शिक्षकों का भव्य स्वागत समारोह*

*संकुल तरहुल में नवागत प्राचार्य व शिक्षकों का भव्य स्वागत समारोह*



दुर्गूकोंदल।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेड़ावारी में संकुल तरहुल के अंतर्गत एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवपदस्थापित संकुल प्राचार्य श चतुर सिंह भेड़िया, जो आदर्श विद्यालय डौंडी से पदोन्नत होकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरहुल में प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया, के साथ-साथ संकुल में नवागत शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। नवागत शिक्षकों में श्रीमती राही साहू, चंचल दुर्गे, सारिका दर्रों सहित अन्य शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और पेन भेंटकर सम्मानित किया गया।स्वागत समारोह के दौरान अपने उद्बोधन में प्राचार्य चतुर सिंह भेड़िया ने कहा कि संकुल तरहुल के सभी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए सभी शिक्षक एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से गृह कार्य के रूप में एक या दो प्रश्न दिए जाएं, ताकि एक माह में कम से कम 50 प्रश्नों के उत्तर तैयार किए जा सकें। इससे विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा।विकासखंड दुर्गूकोंदल में संकुल तरहुल ने शैक्षिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का परचम लहराया है। प्रयास परीक्षा में संकुल से सर्वाधिक 06 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त, एनएमएमएस (नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप) और नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी इस अवसर पर पुरस्कार और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  इस स्वागत समारोह में संकुल प्राचार्य श्री चतुर सिंह भेड़िया, पूर्व प्राचार्य श्रीमती इरशाद बोहरा बेगम, नमिता दुग्गा, लच्छन रावटे, पोखन ठाकुर, रामस्वरूप कोठारी, शांति गावडे, निर्भय कोवाची, महेंद्र खुडसूंगे, अशोक पुरबिया, वाई. यादव, चंदेल साहू सहित संकुल के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।यह स्वागत समारोह न केवल नवागत प्राचार्य और शिक्षकों के सम्मान का अवसर था, बल्कि संकुल तरहुल के शैक्षिक उत्थान और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने का एक मंच भी साबित हुआ। प्राचार्य श्री भेड़िया के नेतृत्व में संकुल तरहुल निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की दिशा में अग्रसर होगा।

Post a Comment

0 Comments