प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान व किया वृक्षारोपण
राजनांदगांव। प्रदेश भाजपा एवं जिला भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत मंडल भाजपा तुमडीबोड़ द्वारा ग्राम तुमडीबोड़ में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शनि मंदिर प्रांगण की सफाई से हुई। इसके बाद पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला दुर्गा मंच परिसर के आसपास सफाई की गई। सफाई पूर्ण होने के पश्चात माध्यमिक शाला परिसर में स्कूली बच्चों के बीच केक और मिठाई वितरण कर प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया तथा बच्चों को उनके जीवन एवं कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
स्वच्छता अभियान के बाद मंडल भाजपा पदाधिकारी पंचायत कोहका सोसायटी धान खरीदी केंद्र पहुँचे, जहाँ “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के तहत 75 फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। यह वृक्षारोपण प्रधानमंत्री मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया।
अभियान में मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, अमरोतन साहू, रामनाथ वर्मा (उपाध्यक्ष), टीकम पटेल, गनेश्वर सिन्हा (महामंत्री), मोहर साहू, गोकुल सिन्हा, हेनु साहू, जीवन पटेल, पिताम्बर साहू, भारती वर्मा, जितेंद्र सिन्हा, तरुण साहू, मोहन पाल, चंद्रकांत वर्मा, कमलेश वर्मा, प्रभात साहू, लेखराम भारती, नेतराम साहू, लखन सुर्यवंशी, दयाराम साहू सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान प्रभारी शत्रुघ्न वर्मा एवं सहप्रभारी प्रभात साहू, लेखराम भारती रहे। वहीं “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” की जिम्मेदारी प्रभारी कमलेश साहू और सहप्रभारी भोज ठाकुर व मनोहर साहू ने निभाई।
इस अवसर पर मंडल भाजपा तुमडीबोड़ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन जनहितकारी कार्यों के साथ मनाया।

0 Comments