*प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया का दुर्गूकोंदल में भव्य स्वागत हुआ*
दुर्गूकोंदल | भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के पश्चात दुर्गूकोंदल में प्रथम आगमन पर सतीश लाटिया का भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल के मंडल अध्यक्ष बिदेसिंह कल्लो के नेतृत्व में भाजपा मंडल कार्यकर्त्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया| जिसमें महिला मोर्चा युवा युवा मोर्चा, एसटी, एससी, ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्त्ता उपस्थित होकर प्रदेश उपाध्यक्ष का आत्मीय स्वगात अभिनन्दन किया | जिसमें जिला महामंत्री बृजेश चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा भानु अध्यक्ष अरविन्द जैन, भानु मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, महामंत्री गिरधारी नरेटी अतिथि के रूप में शामिल हुए जिनका भी स्वागत अभिनन्दन किया | सतीश लाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है भारत केसांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे। भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है भारत माता की जय भारत का अर्थ है अपना देश, भारत वह देश है देश जो हिमालय से कन्याकुमारी तक फैला है और जिसे प्रकृति ने एक अखंड भूभाग के रूप में हमें दिया है। यह हमारी माता है और हम सभी भारतवासी उसकी संतान हैं। एक मां की संतान होने के नाते सभी भारतवासी सहोदर यानि भाई-बहन हैं। भारत माता कहने से एक भूमि और एक जन के साथ हमारी एक संस्कृति का भी ध्यान बना रहता है। इस माता की जय में हमारा संकल्प घोषित होता है और परम वैभव में है मां की सभी संतानों का सुख और अपनी संस्कृति के आधार पर विश्व में शांति व सौख्य की स्थापना। यही है ‘भारत माता की जय’ |
इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री शकुंतला नरेटी, रामचंद्र कल्लो, देवेंद्र टेकाम, विजय पटेल, अशोक जैन, सेवा पखवाड़ा मंडल प्रभारी श्यामल मंडल, जोहन गावड़े, फूलसिंह मंडावी, तुका पटेल, रघुनाथ मंडावी, देवजी देहारी, तुलसी मतलामी, नंदू खरे, मुकेश नरेटी, बसंती यादव, संतो दुग्गा, सुमित्रा दुग्गा, नागसाय तुलावी, जनक आरदे, धरम मंडावी किसान मोर्चा अध्यक्ष, धनराज टांडिया एससी मोर्चा अध्यक्ष, विकास राजु नायक, राहुल जाम्बुरकर, मनोज बघेल, सतीश जैन, दीपक पुड़ो, गौतम कोटिंगला, योगेश कुलदीप, अमित केमरो, सुदेश तोप्पा, बीरेंद्र जैन,मनोज दुग्गा अशोक ध्रुव, सोमनाथ गोटा, उमेश जैन, राधे पटेल, सोहन उइके,संजय उयके, सहित भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल के ज्येष्ठ श्रेष्ठ एवं युवा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

0 Comments