Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: ग्राम हाटकोंदल में गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास से संपन्न, विधायक मंडावी ने गौ-सेवा को बताया संस्कृति का आधार*

 *ग्राम हाटकोंदल में गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास से संपन्न, विधायक मंडावी ने गौ-सेवा को बताया संस्कृति का आधार*





दुर्गूकोंदल। ग्राम हाटकोंदल  में रविवार को ब्लॉक स्तरीय गोपाष्टमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस मौके पर कलश सजाओ  और कृष्णा भगवान सजाओं जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गई।जिन्होंने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।पर्व के अवसर पर गाँव में  भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यह यात्रा  गाँव की विभिन्न गलियों से गुजरती हुई  यादव भवन तक पहुँची। इस यात्रा में युवतियों और महिलाओं ने बड़ी संख्या में पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। यादव भवन पहुँचकर भगवान श्रीकृष्ण कीविधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोपसिंह आचला और जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच हरीशा मंडावी ने की।भानुप्रतापपुर क्षेत्र के विधायक सावित्री मंडावी ने ग्राम हाटकोंदल  में  यादव समाज भवन का लोकार्पण  किया। इस अवसर पर उन्होंने यादव समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उनकी सेवा भावना और गोवंश के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए  कहा गोपाष्टमी का यह पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति का मूल आधार है, जो हमें गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा और सेवा के दायित्व का स्मरण कराता है। गौ माता में 33 कोटि देवताओं का वास माना जाता है और उनका संरक्षण व संवर्धन हम सभी का सर्वोच्च कर्तव्य है। उन्होंने यादव समाज के इस आयोजन की सराहना की और समाज को संगठित रहकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया।इस अवसर पर यादव समाज के अध्यक्ष रामसाय यादव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आज के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने गौ पालन आरंभ किया था, इसलिए यह पर्व हमें गौ रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश देता है। गौ माता की सेवा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों, खासकर युवाओं और मातृशक्ति, के उत्साह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर हरिराम यादव सलाहकार श्री रामसाय यादव अध्यक्ष हाटकोदल श्री बाबूलाल यादव उपाध्यक्ष श्री अवधेश सचिव, कलगपुरी राजकुमार यादव उपाध्यक्ष, बलिराम यादव अध्यक्ष, दयाराम यादव सचिव, संतोष यादव कोषाध्यक्ष, तराई घोटिया, सोहन लाल यादव अध्यक्ष, दयालु यादव सचिव, रामदयाल यादव उपाध्यक्ष, दुर्गेश यादव कोषाध्यक्ष, बरहेली कृष्ण यादव अध्यक्ष,भगवानसाय यादव, उपाअध्यक्ष,रामनाथ यादव अध्यक्ष नरसिंह यादव उपाध्यक्ष, राजूराम यादव सचिव एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments