*शोभा और जुगाड जंगल में नक्सली विस्फोटक सामग्री बरामद*
*रिपोर्टर -जयविलास शर्मा
*नक्सलियों के बड़े मनसूबे पर फिरा पानी सर्चिंग टीम हकों मिली बड़ी सफलता
गरियाबंद --जिला मुख्यालय से 90 किमी की दूरी पर शोभा और जुगाड थाना क्षेत्र के साइबीनकछार,कोदोमाली और भूतबेडा के जंगल में पुलिस के सर्चिंग टीम को बड़ी सफलता मिली है।नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गरियाबंद की आपरेशन ग्रुप ई-30 इन जंगलों में सर्चिंग कर रही थी उसी दरम्यान नक्सलियों के विस्फोटक सामग्री का जखीरा मिला है।बीते कर रविवार को सुबह जंगल के अलग अलग जगहों में आई ई डी डम्प की सूचना दी जिसके बाद बीडीएस की टीम ने सघन सर्च कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कर नक्सलियों के मनसूबे पर पानी फेर दिया।
*नक्सलियोंं के डम्प सामग्रियों में कई विस्फोटक सर्चिंग टीम के हाथ लगा*
जंगलो के तीन अलग अलग जगहों पर सर्चिंग टीम ने 4 कुकर बम, इलेक्ट्रॉनिक वायर,फटाखे सहित कई विस्फोटक सामग्री बरामद किये है वहीं दैनिक उपयोगी राशन सामग्री भी मिले हैं।अलग अलग जगहों पर संदिग्ध तरीके से विस्फोटक सामग्री के डम्प होने की सूचना थी और उसे सुरक्षित तरीके से जमीन के अंदर रखा गया था इन तीन जगहों पर जब खोदाई की गयी तो सर्चिंग टीम को बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद हुये है।
*नक्सल उन्मूलन और पुनर्वास निति नक्सलियों पर भारी*
गरियाबंद के जंगलों में कभी नक्सलियों का राज हुआ करता था पर केन्द्र राज्य सरकार के पुनर्वास निति और पुलिस के नक्सल उन्मूलन अभियान नक्सलवाद पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। पुलिस के आपरेशन से बस्तर जगदलपुर, गरियाबंद के जंगलों में हुये मुठभेड़ और लगातार सर्चिंग के चलते नक्सली अपने मूलधारा में वापस लौट रहे हैं। पुलिस की सतर्कता से नक्सलियों के बड़े बड़े मनसूबे फैल नजर आ रहे हैं और छग में नक्सलवाद पांव पसार नहीं पा रहा है।

0 Comments