Ticker

6/recent/ticker-posts

Rajnandgaon: दो वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

 जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

 थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव की कार्यवाही।

दो वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

आरोपी द्वारा अन्य आरोपी के साथ मिलकर आई0सी0आई0सी0आई0 बैंक में गोल्ड लोन        

 के लिए नकली सोना को असली बताकर  48,09,984 रूपये का धोखाधड़ी कर फरार था।

 नाम पता आरोपी- राजकुमार देवकर पिता मछिन्द्र देवकर उम्र 33 वर्ष निवासी आपापुरा 

                 वार्ड नं 31 हाउस नंबर 130 पुरोहित लॉज के पीछे दुर्ग थाना सिटी 

  कोतवाली जिला दुर्ग छ०ग०



मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण में प्रार्थी अमित शर्मा रिलेशनशीप मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक शाखा गंज चौक राजनांदगांव द्वारा दिनांक 09.02.2024 को आवेदन पत्र थाना लाकर पेश किया गया कि आरोपी राजेश लूनिया आ. सुरेश चंद लूनिया निवासी म.नं 349/1 दरोगा चाल वार्ड नं 31 राजनांदगांव ने दिनांक 27.04.2022, 27.04 2022, 28.04.2022 एवं 28.06.2022 को कुल 1405.45 ग्राम सोना बैंक में रखकर बैंक से कुल 04 गोल्ड लोन लेकर 48,09,984/-रू. लोन का रकम प्राप्त किया था। उक्त स्वर्ण आभूषणों का भौतिक परीक्षण बैंक द्वारा स्वीकृत सोनार राजकुमार देवकर से कराया गया था जिसने परीक्षण पश्चात् सभी स्वर्ण आभषणों को असली होना बताया था। राजेश लूनिया द्वारा पुनः बैंक के अंजोरा दुर्ग शाखा में गोल्ड लोन लेने के दौरान गोल्ड का परीक्षण अंजोरा शाखा दुर्ग द्वारा कराने पर राजेश लूनिया द्वारा प्रस्तुत सोने का आभूषण नकली होना पाया गया था। इस बात की जानकारी होने पर राजनांदगांव शाखा में रखे गोल्ड आभूषणों की जांच पुनः अन्य जांचकर्ता से कराने पर सभी 1405.45 ग्राम स्वर्ण आभूषण नकली होना पाया गया। इस तरह राजेश लूनिया एवं राजकुमार देवकर के द्वारा षड्यंत्रपूर्वक बैंक में नकली सोना रखकर 48,09,984/-रु. का लोन रकम प्राप्त कर बैंक के साथ धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपियों के खिलॉफ अप0क्र0 88/24 धारा 420, 120बी भादवि पंजीबद्व कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। 

           पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव श्री अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व मे टीम गठित कर अपराध कायमी के बाद से लगातार 02 साल से फरार आरोपीगण की लगातार पतासाजी की जा रही थी, पतासाजी के दौरान मुखबीर सूचना पर दिनांक 18.01.2026 को दुर्ग पहुंचकर आरोपी राजकुमार देवकर पिता मछिन्द्र देवकर उम्र 33 वर्ष निवासी आपापुरा वार्ड नं 31 हाउस नंबर 130 पुरोहित लॉज के पीछे दुर्ग थाना सिटी कोतवाली जिला दुर्ग छ०ग० को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर राजनांदगांव लाया गया, प्रकरण के सबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर मामले में विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी घटना बाद से फरार है, जिसकी पतासाजी किया जा रही है।

            उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, उप निरीक्षक धनीराम नारंगे, सउनि0 इसराफिल खान, आरक्षक देवेन्द्र ब्राम्हणकर की सराहनीय भूमिका रही।

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

Post a Comment

0 Comments