Ticker

6/recent/ticker-posts

BELGAHNA सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत केंदा में हुआ निशुल्क सायकल वितरण केंदा।

 


Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट बेलगहना.....

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत शासकीय विद्यालय केंदा में निशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा से जोड़ना, विद्यालय आवागमन को सुगम बनाना तथा उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि—

“सरस्वती सायकल योजना केवल एक सायकल वितरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सरकार का मजबूत कदम है। इससे छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और ड्रॉपआउट की समस्या भी कम होगी। बेटियाँ आगे बढ़ेंगी तो समाज और राष्ट्र दोनों आगे बढ़ेंगे।”

उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और शासन की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील की।


वहीं जनपद सदस्य रोहिणी नेतू यादव ने अपने उद्बोधन में कहा—

“ग्रामीण अंचलों में कई बार दूरी और संसाधनों की कमी के कारण बच्चियाँ शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। सरस्वती सायकल योजना इन बाधाओं को दूर करने का सशक्त माध्यम है। यह योजना बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।”

कार्यक्रम में छात्राओं के चेहरे पर सायकल पाकर खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज, पूर्व जनपद अध्यक्ष साधेलाल भारद्वाज, जनपद सदस्य रोहिणी नेतू यादव, जमुना टेकाम (जनपद सदस्य), राजेश्वरी कोमल (जनपद सदस्य), सरपंच केंदा राहुल तंवर, सरपंच बरपाली अशोक कोल, भूपेन्द्र ठाकुर सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा छात्राओं को निशुल्क सायकल का वितरण किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

Post a Comment

0 Comments