Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: सट्टा लिखते हुए एक सटोरिया गिरफ्तार

 थाना – डोंगरगढ़ राजनांदगांव (छ ग)                                                                                                                                                                  

सट्टा लिखते हुए एक सटोरिया गिरफ्तार।

आरोपी को सट्टा लिखते पकड़कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्यवाही की गई।

आरोपी से एक मोबाइल एवं नगदी रकम 33,000/- रुपये सहित कुल 38,000/- रुपये की जप्ती की गई।

आगे भी असामाजिक तत्वों एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

आरोपी का नाम – रविन्द्र बाघमारे, पिता स्व. मोहन लाल बाघमारे, उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 18, भगत सिंह चौक, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।



 पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल अपने पुलिस स्टाफ के साथ अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण रखने, शराब तस्करों पर निगरानी रखने तथा सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमारों, चाकूबाजों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं।

                     इसी क्रम में दिनांक 06-02-2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रविन्द्र बाघमारे, कक्कड़ गोदाम के सामने भगत सिंह चौक स्थित अपनी कपड़ा प्रेस दुकान में मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखकर अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक नग रेडमी कंपनी का मोबाइल (कीमत लगभग 5,000/- रुपये) तथा नगद 33,000/- रुपये, कुल 38,000/- रुपये जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

  उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतोष जायसवाल, प्र.आर. प्रकाश चंद्रवंशी, आरक्षक राम खिलावन एवं नरेंद्र प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा।

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

Post a Comment

0 Comments