Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट....
कोटा/बेलगहना
कोटा तहसील अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन विधिवत रूप से कर लिया गया है। इस नवगठित कार्यकारिणी में सुनील साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। वहीं मनोज बघेल को सचिव, अंजू लता सोनवानी एवं जितेन्द्र कुर्रे को उपाध्यक्ष, तथा विजय पोते को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त अन्य अधिवक्ताओं को भी विभिन्न पदों पर सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
अधिवक्ता संघ की इस नवीन कार्यकारिणी के गठन की विधिवत सूचना राज्य विधिक परिषद एवं कोटा व्यवहार न्यायालय को प्रेषित कर दी गई है। कार्यकारिणी गठन के बाद अधिवक्ताओं सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दी जा रही हैं।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि
“यह पद मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाऊँगा। न्याय, नैतिकता तथा अधिवक्ताओं के हितों—विशेषकर युवा अधिवक्ताओं के कल्याण—के प्रति मेरी पूर्ण प्रतिबद्धता रहेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि न्यायालय एवं बार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना, अधिवक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, तथा बार के बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। अंत में उन्होंने अधिवक्ता संघ के समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।


0 Comments