Ticker

6/recent/ticker-posts

DONGARGAON: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आसरा में भगवताचार्य श्री वेदव्यास तिलेंद्र महाराज का आगमन, बच्चों को दिया आशीर्वाद

 शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आसरा में भगवताचार्य श्री वेदव्यास तिलेंद्र महाराज का आगमन, बच्चों को दिया आशीर्वाद


डोंगरगांव क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला आसरा में उस समय आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वातावरण निर्मित हो गया, जब प्रसिद्ध भगवताचार्य श्री वेदव्यास तिलेंद्र महाराज जी विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए नैतिक शिक्षा, संस्कार और अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और आशीर्वचन प्राप्त किया।



ग्राम आसरा में साहू परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के कथा वाचक के रूप में पधारे महाराज जी ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, गुरु सम्मान और सत्संग के महत्व को समझाया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक श्री पारधी जी तथा कथा आयोजक श्री डेरहा साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक श्री रेवतीरमन वैष्णव, श्री कोठारी सर, श्री ललित पड़ौती, श्री खोमेंश्वर साहू, श्री चरणदास साहू सहित विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने इस अवसर को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए आभार व्यक्त किया।


छत्तीसगढ़ विजन टीवी 

डोंगरगांव से ओमकार साहू की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments