पुलिस थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
दिनांक: 04.02.2026
थाना बसंतपुर पुलिस, राजनांदगांव की प्रभावी कार्यवाही।
घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस की कार्यवाही सतत जारी।
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
आरोपी का नाम
राहुल राजपूत उर्फ गुज्जर, पिता गोविंद राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी क्लब चौक, बसंतपुर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
मामले का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थिया द्वारा थाना बसंतपुर में शिकायत दर्ज कराई गई कि दोपहर के समय परिवार के सभी सदस्य घर पर आराम कर रहे थे। उसी दौरान पड़ोस का युवक राहुल राजपूत घर के सामने आकर अभद्र गाली-गलौज करने लगा। समझाने पर भी वह नहीं माना और जबरन घर में घुसकर बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लात-घूंसों तथा डंडे से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 51/26 धारा 269, 351(2), 333, 324(4), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आरोपी राहुल राजपूत उर्फ गुज्जर को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
आस-पास के पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि आरोपी पूर्व में भी आए दिन गाली-गलौज एवं मारपीट की घटनाओं में संलिप्त रहता है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल दाखिल किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में पूर्व में भी आबकारी अधिनियम एवं मारपीट से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं।
उक्त कार्यवाही में योगदान
निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर, उप निरीक्षक नरेश सर्वा, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, मेनका साहू, आरक्षक रूपेंद्र वर्मा, राजेश बंधेश्वर, कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी, भुनेश्वर जायसी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

0 Comments