Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: जुआरियों पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही

 थाना– डोंगरगढ़                                                                                                                                                                                                  

जुआरियों पर डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यवाही।

रेलवे चौक के पास खेल रहे थे जुआ।

पुलिस की चौकन्नी घेराबंदी से पकड़े गए 07 जुआरी।

रेड कार्यवाही के दौरान मौके से नगदी रकम 51,070/- रुपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त की गई।

आरोपीगण का विवरण –

01. संदीप देवांगन, पिता परमानंद देवांगन, उम्र 33 वर्ष, निवासी कंजरापारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

02. राजवीर सिंह, पिता बलजीत सिंह, उम्र 29 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

03. रामकृष्ण साहू, पिता अजर राम, उम्र 52 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

04. मोहम्मद इमरान, पिता मोहम्मद निखार, उम्र 26 वर्ष, निवासी कालकापारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

05. सैय्यद इमरान, पिता सैय्यद इस्माइल, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 24, कश्मीरी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

06. पवन गौली, पिता मोहन गौली, उम्र 26 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

07. इन्द्रजीत सिंह, पिता स्व. केसर सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी बुधवारी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

   


             

            पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों की रोकथाम एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल अपने पुलिस स्टाफ के साथ अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण रखने, तस्करों पर निगरानी रखने तथा सटोरियों, संदिग्ध व्यक्तियों, पॉकेटमारों, चाकूबाजों एवं अन्य असामाजिक तत्वों पर सतत कार्यवाही कर रहे हैं।

                              इसी क्रम में दिनांक 07-02-2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे चौक स्थित अन्ना इडली दुकान के पीछे डोंगरगढ़ में कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 07 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपीगण से कुल 51,070/- रुपये जप्त कर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

                             उक्त कार्यवाही में ASI डेज लाल माण्डले, आरक्षक युगेंद्र देशमुख, किशन चंद्रा, राम खिलावन, नरेंद्र प्रजापति, अविलाश ढीढी, दिलीप साहू, हरदयाल कंवर, लीलाधर मंडलोई एवं चोवराम नेताम का विशेष योगदान रहा।

अनिल सिन्हा रिपोर्टर छत्तीसगढ़ विज़न टी वी

Post a Comment

0 Comments