Ticker

6/recent/ticker-posts

BALOD: आज छात्रों की सबसे मजबूत आवाज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) के 55 वें स्थापना* दिवस

बालोद 

लोकेशन -बालोद

तारीख 09/04/26

 आज छात्रों की सबसे मजबूत आवाज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI) के 55 वें स्थापना* दिवस के अवसर पर बालोद जिला मुख्यालय के राजीव भवन में NSUI का ध्वजारोहण किया गया!तत्पश्चात विचार-संगोष्ठी में जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी जी द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि 9 अप्रैल 1971 को स्व श्रीमती इंदिरा गांधीजी द्वारा केरल एवं पश्चिम बंगाल के राज्य छात्र परिषद को एक कर राष्ट्रीय स्तर पर यह संगठन बनाकर कांग्रेस के फ्रंटल आर्गेनाइजेशन का दर्जा दिया गया!तब से लेकर आज तक NSUI द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में छात्रहित के उल्लेखनीय कार्य किये गए हैं NSUI में कार्य करके आज बहुत सारे पदाधिकारी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का नेतृत्व कर रहे हैं!बालोद के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री विकास चोपड़ा ने उपस्थित छात्रों में जोश भरते हुए कहा कि आपको NSUI के संगठन से जुड़कर कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को भी आत्मसात करना है!NSUI कांग्रेस पार्टी की नींव है और आप सब नींव के पत्थर,इसलिए आप संगठन में कार्य करते रहिये, पार्टी आपका मूल्यांकन कर आगे बड़े अवसर के लिए स्वयं चयन कर लेगी!



इस अवसर पर बालोद शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू जी ,गुंडरदेही ब्लॉक अध्यक्ष कचरु साहूजी,जिला कांग्रेस महामंत्री भोजराज साहू,जनपद सदस्य आसिफ गहलोत,NSUI जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यादव,युकां शहर अध्यक्ष साजन पटेल,जिला महासचिव आदित्य दुबे,कार्यक्रम के संयोजक एवं गुंडरदेही विधानसभा अध्यक्ष उस्मान रजा,कुलेश्वर तिवारी, अभिषेक , दुर्गेश ,नमन , रूपेश ,गगन, जतिन ठाकुर , समीर ,अमन ,हेमंत ,रवि साहू , सहित भारी संख्या में NSUI के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे!



रिपोर्टर 

विजन टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट 

9691605512

Post a Comment

0 Comments