Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: सुरगी पुलिस की जुआ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 09 जुआरियों को गिरफ्तार कर नगद, मोबाइल एवं वाहन जप्त

 पुलिस चौकी सुरगी, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

दिनांक : 09-04-2026

 सुरगी पुलिस की जुआ के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

 09 जुआरियों को गिरफ्तार कर नगद, मोबाइल एवं वाहन जप्त

 ग्राम सिंघोला मिनी स्टेडियम में पकड़ी गई जुआ फड़

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी सुरगी द्वारा जुआ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।



दिनांक 09.04.2026 को रात्रि देहात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिंघोला मिनी स्टेडियम में कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सुरगी निरीक्षक ढाल सिंह साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

रेड कार्यवाही के दौरान कुल 09 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से निम्न सामग्री जप्त की गई—

नगद राशि – ₹7,330/-

08 मोबाइल फोन – कीमत ₹95,500/-

07 मोटरसाइकिल – कीमत ₹5,00,000/-

कुल जुमला राशि – ₹6,02,830/-

 गिरफ्तार आरोपीगण

1. यशवंत यादव (26 वर्ष), निवासी संजय नगर, लखोली

2. मिथिलेश हिरवानी (48 वर्ष), निवासी सिंघोला

3. संदीप साहू (28 वर्ष), निवासी सिंघोला

4. शेखर साहू (22 वर्ष), निवासी सिंघोला

5. संजू साहू (27 वर्ष), निवासी सिंघोला

6. शैलेंद्र साहू (30 वर्ष), निवासी सिंघोला

7. तामेश्वर साहू (29 वर्ष), निवासी सिंघोला

8. प्रमोद साहू (39 वर्ष), निवासी लखोली

9. रवि जैन (29 वर्ष), निवासी सिंघोला

 की गई वैधानिक कार्यवाही

उक्त आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 03 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई है।

साथ ही आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 सराहनीय योगदान

इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस चौकी सुरगी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू, प्र.आर. 127 अनिलेश ठाकुर, आरक्षक 1554 चमन साहू, आरक्षक 1520 हीराम चंद्रवंशी एवं आरक्षक 167 सुनील नवरत्न का विशेष योगदान रहा।

 राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी है। आम जनता से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Post a Comment

0 Comments