Ticker

6/recent/ticker-posts

*भाजपा के "गांव चलो, बस्ती चलो, घर-घर चलो" अभियान के अंतर्गत युवा मोर्चा का लाभार्थी शिविर, केंदा में जुटे बड़ी संख्या में लोग*

 



छत्तीसगढ़ विजन tv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट 


बेलगहना/केंदा... भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा केंदा में लाभार्थी शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं लाभार्थियों को एकत्र कर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मार्गदर्शन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण अमन अग्रहरी एवं कोटा मंडल से आए अतिथि सूरज साहू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।


शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी भरवाए गए एवं लाभार्थियों को अभिनंदन पत्रक वितरित कर उनका सम्मान किया गया।

यह पूरा कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विमलदास मानिकपुरी ने किया, जबकि संचालन भाजयुमो मंडल महामंत्री फगुन प्रजापति, योगेश दुबे एवं सूर्या महंत द्वारा किया गया।


कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन के दौरान युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख राम प्रताप सिंह ने उपस्थित जनसमूह एवं युवा साथियों में जोश भरते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

साथ ही लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात कर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया हमारा संकल्प है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन भी समृद्ध एवं सशक्त बने।


इस अवसर मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष श्री अमन अग्रहरि,भाजपा मंडल महामंत्री बेलगहना प्रदीप कश्यप, बलदाऊ दुबे जी, हेमलता राजपूत, मंडल मंत्री गणेश राव गाडगे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, युवा मोर्चा जिला मंत्री सूरज साहू, भाजयुमो जिला प्रशिक्षण सह प्रमुख राम प्रताप सिंह, कोटा मंडल युवा मोर्चा महामंत्री श्री चंद्रकांत अग्रवाल,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमल दास मानिकपुरी, युवा मोर्चा महामंत्री फगुन प्रजापति, योगेश दुबे,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री सोम साहू, विमलेश उद्देश्य, रामकुमार श्रीवास,मंगल जोशी,भूपेंद्र सिंह ठाकुर, बलराम मरावी , राजकुमार पैकरा, बिरहुल पैकरा कोमल प्रजापति, संतोष पटेल , शिवकुमार श्रीवास, अरविंद जोशी, परमेश्वर ख़ुशरो, गजानंद श्रीवास, सूर्या महंत सहित भाजपा मंडल के सभी सम्माननीय कार्यकर्तागण एवं ग्राम के अनेक सम्माननीय नागरिकगण, सम्माननीय माताओं,बहनों सहित सराहनीय उपस्थिति रहा।

Post a Comment

0 Comments