पीएमश्रीस्कूलों के व्याख्याताओं का आईआईटी भिलाई में “साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबिलिटी” आधारित प्रशिक्षण संपन्न
छत्तीसगढ़ के अनेकों पीएमश्री स्कूल अंतर्गत अध्यापन कार्य कर रहे विज्ञान एवं गणित शिक्षकों के क्षमता विकास हेतु एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी में पारंगत बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार पीएमश्री राज्य प्रभारी श्री आशीष गौतम के साथ छत्तीसगढ़ के 148 विज्ञान एवम गणित शिक्षकों ने आईआईटी भिलाई में प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसमें जिला राजनांदगांव से पीएमश्री सर्वेश्वर दास स्कूल राजनांदगांव से श्रीमती आस्था वैष्णव व्याख्याता रसायन पीएम सेजेस छुरिया से विवेक देवांगन व्याख्याता भौतिक विज्ञान पीएम सेजेस डोंगरगांव से सुश्री आकांक्षा सिंह व्याख्याता भौतिक विज्ञान, पीएम श्री सेजेस डोंगरगढ़ से श्रीमती दीपशिखा बावनकर व्याख्याता भौतिक विज्ञान ने हिस्सा लिया।
भारत सरकार द्वारा संचालित पीएमश्री स्कूल जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रभावी रूप से लागू करना और देशभर में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। पीएम श्री स्कूल, अन्य स्कूलों के लिए रोल मॉडल होंगे ताकि शिक्षा में समानता और गुणवत्ता लाई जा सके जहाँ डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लास, लैब्स, ग्रीन स्कूल, खेल और कौशल शिक्षा जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराया जा रहा है ।परीक्षा आधारित शिक्षा से हटकर प्रयोगात्मक और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देना एवम ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना। पीएम श्री स्कूल में सेवायें प्रदान कर रहे शिक्षकों को भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रशिक्षित करना आवश्यक है । इसी उद्देश्य से राज्यभर से 148 शिक्षकों का प्रशिक्षण आईआईटी भिलाई में आयोजित हुई है जिसमे शिक्षकों को सिक्योरिटी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, स्मार्ट लैब थ्रीडी प्रिंटर, नेचर लैब, गूगल क्लासरूम, सायबर सायकोलाजिकल इंपैक्ट, ड्रोन टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन प्लेटफार्म आधारित बेहतर कक्षा संचालन के तरीके सिखायें गए एवं आईआईटी के रसायन, भौतिकी, कंप्यूटर, मेकाट्रोनिक्स लैब एवम केंद्रीय उपकरण सुविधा का अवलोकन करवाया गया एवं टेक्नोलॉजी और शोध से रूबरू कराया गया।
कार्यक्रम के समापन में शिक्षकों द्वारा कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसमें नृत्य, गायन और नाटक शामिल थे।
इसके अलावा फीडबैक प्रस्तुत किया गया जिसमे दुर्ग सम्भाग से फीडबैक श्रीमती आस्था वैष्णव ने दिया.
कार्यक्रम के अंत में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस आयोजन में विशेष रूप से श्री आशीष गौतम पीएमश्री राज्य प्रभारी एवम राज्य सहायक कार्यक्रम समन्वयक, अनुराग जॉन एस्कॉट ,श्वेता सिंह एस्कॉर्ट , अभिषेक सहारे जोन लीडर दुर्ग की विशेष सहभागिता रही ।

0 Comments