सक्ती,,11/04/2026
महेंद्र कुमार खांडे
सक्ती के दो निर्णायकों सन्नी उरांव एवं दुर्गेश्वरी सिदार ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में रचा इतिहास
सक्ती 18 फरवरी 2026 को भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित होटल रेसिडेंसी में एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (AKFI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं झारखंड से सैकड़ों राज्य स्तरीय निर्णायकों ने भाग लिया, जिन्हें उनके-अपने राज्य कबड्डी संघों द्वारा चयनित कर भेजा गया था।
छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव के मार्गदर्शन में राज्य के प्रतिभाशाली निर्णायकों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिला। इसी क्रम में विकासखंड सक्ती के सन्नी उरांव ग्राम पंचायत देवरी एवं दुर्गेश्वरी सिदार सुवाडेरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम ही प्रयास में राष्ट्रीय कबड्डी निर्णायक परीक्षा परिणाम दिनांक 10/04/2026 घोषित हुआ जिसमें उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
यह परीक्षा अपनी कठिनता के लिए जानी जाती है, जिसमें कई प्रतिभागी बार-बार प्रयास के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते। ऐसे में दोनों का पहले ही प्रयास में सफल होना उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है।
अपनी सफलता का श्रेय देते हुए दोनों ने बताया कि उनके प्रशिक्षक तेजनारायण माधव (अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं प्रो कबड्डी टेक्निकल हेड) तथा जगमोहन (पूर्व हेड कोच, तेलुगु टाइटंस) ने उन्हें तकनीकी रूप से मजबूत बनाया। साथ ही प्रदीप यादव के मार्गदर्शन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें स्थानीय नोडल अधिकारी भुवन श्रीवास एवं टेकचंद पटेल सचिव कब्बडी संगठन सक्ती बाबूलाल चंद्रा अंतराष्ट्रीय निर्णायक शंकर दास वैष्णव का विशेष योगदान रहा।
दोनों सफल निर्णायकों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं एवं परिवार के सहयोग को देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया है।

0 Comments