जिला राजनांदगांव थाना बोरतलाव पुलिस की कार्यवाही भारी मात्रा में अवैध महुआ लाहन नष्ट
जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में थाना बोरतलाव पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी बोरतलाव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रौरकसा डैम के समीप अवैध रूप से महुआ लाहन बड़ी मात्रा में डुबाकर रखा गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब 800 किलोग्राम अवैध महुआ लाहन को विधिवत नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
उक्त कार्यवाही में प्र.आर. 1297 रोहित पडोती, आरक्षक 428, 1051 एवं 134 का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

0 Comments