पुलिस चौकी सुरगी, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
दिनांक : 12.04.2026
पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्यवाही
खेतों से केबल तार, सबमर्सिबल पंप एवं झटका मशीन चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
पुलिस चौकी सुरगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में किसानों के खेतों से केबल तार, सबमर्सिबल पंप एवं झटका मशीन चोरी होने की घटना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रार्थीगण द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 28-29.11.2025 से 07.12.2025 के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम खैरा के लगभग 07 किसानों के खेतों से 01 नग सबमर्सिबल पंप, लगभग 810 फीट केबल वायर एवं पाना-पेंचिस चोरी कर ले जाया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा संदेही व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी पिंटू उर्फ दुर्लभ उर्फ दीनू मेश्राम (उम्र 25 वर्ष), निवासी बैगा पारा, अटल आवास लखोली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने साथी राहुल बांसफोड़ उर्फ कोंदा एवं अन्य सहयोगियों तथा 03 नाबालिगों के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं चोरी गया सामान पूर्व में थाना सोमनी के प्रकरण में जप्त किया जा चुका है।
उक्त आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
सराहनीय योगदान
इस कार्यवाही में
सउनि हरीश तेंभुरकर
आरक्षक यशवंत साहू
आरक्षक चमन साहू
आरक्षक संतोष देशमुख
तथा सुरगी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

0 Comments