Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: सटोरिया एवं अवैध शराब कोचिया के विरुद्ध थाना बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही

 सटोरिया एवं अवैध शराब कोचिया के विरुद्ध थाना बसंतपुर राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही

सटोरिया के कब्जे से 01 नग गैलेक्सी S-22 टच मोबाईल कीमती लगभग 20,000/- रुपये एवं नगदी रकम 1,440/- रुपये जप्त।

अवैध शराब बिक्री करते आरोपी से 20 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 3.600 बल्क लीटर कीमती लगभग 1,600/- रुपये जप्त।

आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट एवं आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।

सटोरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

अवैध शराब कोचियों एवं सटोरियों के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

आरोपीगण का विवरण




1 देवेन्द्र देवांगन पिता खुब्बू राम देवांगन, उम्र 37 वर्ष, निवासी चिखली मटाले गली वार्ड नं. 06, राजनांदगांव, पु.चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव।

2 कुंदन साहू पिता तुलसी राम साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी संबलपुर, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव।

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.)के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, सट्टा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 07.04.2026 को निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी देवेन्द्र देवांगन को फव्वारा चौक राजनांदगांव के पास मोबाईल के माध्यम से सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 01 नग गैलेक्सी S-22 टच मोबाईल एवं नगदी रकम 1,440/- रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 6, 7 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इसी दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर कुंदन साहू को जिला अस्पताल चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाया गया। आरोपी के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 3.600 बल्क लीटर कीमती लगभग 1,600/- रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में

उप निरीक्षक इब्राहिम खान,

आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर एवं कुश बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments