Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: बलरामपुर / वाड्रफनगर। पेट्रोल- डीजल खाद्य तेल एवं दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन

 बलरामपुर / वाड्रफनगर। पेट्रोल- डीजल खाद्य तेल एवं दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन




देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल एवं दैनिक आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और महंगाई के खिलाफ वाड्रफनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन मे शामिल होकर बीजेपी सरकार की विफल नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों, ईंधन संकट एवं बेलगाम महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वाड्रफनगर द्वारा जनआक्रोश प्रदर्शन करते हुए शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप सराफा, किराना मार्केट में पहुंचकर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा केंद्र एवं राज्य की बीजेपी सरकार की विफल नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।


इस अवसर पर बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री हरिहर यादव जी, श्री सुनील गुप्ता जी श्री मोनी सिंह अब्दुला जी श्री अमित यादव जी ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुषमा यादव जी, श्री देवनारायण मराबी जी श्री समीर देव सिंह जी, श्री अश्वनी बाबा जी, श्री अजम यादव जी श्री खलील अहमद जी श्री संतोष गुप्ता जी, श्री राजेश्वर सिंह जी श्री चंद्रशेखर यादव जी सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments