Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

 मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

 12 घंटे के पूर्व ही 02  आरोपियों को गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

 01 आरोपी जय उर्फ जया नेताम फरार है, जिसका पातातलाश जारी है।

घटना में प्रयुक्त 01 नग फरसा नुमा लोहे का धारदार हथियार आरोपियों से किया गया जप्त।

 प्रकरण में तीनों आरोपीगण आदतन आरोपी हैं, आरोपी विजय नेताम व जय उर्फ जया नेताम निगरानी बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं।

 गिरफ्तार आरोपियों के नाम :

01. दीपक उर्फ टिकली नेताम पिता तुलसी नेताम उम्र 30 वर्ष एवं 

2. विजय नेताम पिता तुलसी नेताम उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी अटल आवास पेण्ड्री, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव.

विवरण -  



प्रार्थी युवराज साहू पिता गिरधारी साहू उम्र 38, निवासी अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.05.2026 की रात्रि लगभग 08:45 बजे वह अपने पिता को छोड़ने के बाद घर के पास खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के आरोपीगण विजय नेताम, दीपक उर्फ टिकली नेताम व जय उर्फ जया नेताम तीनों भाई वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई। इसी दौरान आरोपी विजय नेताम द्वारा टंगिया/फरसा से प्रार्थी के पिता गिरधारी साहू के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री पहुंचाया गया। उक्त रिपोर्ट पर बिना नम्बरी अपराध मेडिकल अस्पताल पेंड्री में कायम कर थाना में असल अपराध क्रमांक 207/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव  मंजुलता बाज तथा नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई तथा थाना लालबाग पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी दीपक उर्फ टिकली नेताम एवं विजय नेताम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में घटना में प्रयुक्त टंगिया/फरसा को आरोपी के निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण का एक अन्य आरोपी जय उर्फ जया नेताम  फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना लालबाग के थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर यादव, अश्वनी यदु, आरक्षक  मुकेश सोनवानी, बर्मा प्रसाद घृतलहरे, लेखराम वर्मा एवं राकेश धुर्वे,  थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मिलन सिंह तथा सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार व अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा है।

Post a Comment

0 Comments