Ticker

6/recent/ticker-posts

*जर्जर भवन में बंद पड़ा आंगनबाड़ी केंद्र, एक साल से भटक रहे नौनिहाल*




बेलगहना/करवा.... ग्राम करवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 का भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। हालत इतनी खराब है कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पिछले लगभग एक वर्ष से केंद्र का संचालन अनयत्र स्थान पर किया जा रहा है। इससे छोटे बच्चों की पढ़ाई, पोषण और नियमित गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।


जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा इस समस्या की सूचना परियोजना कार्यालय को पहले ही दी जा चुकी है। वहीं ग्रामवासियों ने भी शासन के “सुशासन तिहार” में आवेदन देकर जर्जर भवन की मरम्मत अथवा नए भवन निर्माण की मांग की थी। इसके बावजूद आज तक संबंधित आवेदन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


ग्रामीणों का आरोप है कि एक ओर शासन सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं के समाधान का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर मासूम बच्चों के भविष्य से जुड़ी गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है। भवन की जर्जर स्थिति के कारण बच्चों और कार्यकर्ताओं में हमेशा हादसे का भय बना रहता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है साथ भाजपा कार्यकर्ता अशोक मरकाम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के लिए जल्द सुरक्षित भवन की व्यवस्था की जाए, ताकि बच्चों को नियमित रूप से पोषण, शिक्षा और अन्य सुविधाएं मिल सकें। गांव के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Post a Comment

0 Comments