Ticker

6/recent/ticker-posts

KABIRDHAM: समधी बना कातिल! मामूली विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 लोकेशन -कुकदूर थाना जिला कबीरधाम                         -                              

-दिनांक -18-05-2026-                             -                           -  

रिपोर्टिंग -पी.डी.मानिकपुरी -     -                   

समधी बना कातिल! मामूली विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार         



                      पंडरिया कुकदूर - कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक समधी ने ही अपने समधी की लकड़ी के डण्डे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लखनपुर में 16 मई 2026 की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच टहलू राम टेकाम और उसके समधी दुखीराम श्याम के बीच मकान की छत पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरोपी दुखीराम श्याम ने लकड़ी के गेड़ा से टहलू राम के सिर और कान पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल टहलू राम टेकाम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कुकदुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि मृतक मकान की छत पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम सहित आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल तथा एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने आरोपी दुखीराम श्याम पिता पठारी श्याम उम्र 74 वर्ष निवासी दैहानटोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक शिवमोहन उपाध्याय, प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, आरक्षक संदीप पाण्डेय एवं आरक्षक कृष्णा कुमार धुर्वे की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments