Ticker

6/recent/ticker-posts

सिरगिट्टी हाई स्कूल में पौधों की देखरेख का दिया संदेश, पर्यावरण संरक्षण पर जोर

 


सिरगिट्टी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत सिरगिट्टी हाई स्कूल में एक वर्ष पूर्व लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व पढ़ा पुस्तक सदस्य मनोज दुबे स्कूल पहुंचे और पौधों की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ हाई स्कूल के प्रिंसिपल, सिरगिट्टी मंडल उपाध्यक्ष निक्की दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



जानकारी के अनुसार पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया था। इसी अभियान के तहत सिरगिट्टी हाई स्कूल परिसर में भी पौधारोपण किया गया था। एक वर्ष बाद पौधों की देखरेख और उनकी स्थिति देखने के लिए यह निरीक्षण किया गया।



इस दौरान भाजपा नेता मनोज दुबे ने कहा कि पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण तैयार करना और लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराना है।


 उन्होंने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण और कटते पेड़ों के कारण पर्यावरण पर लगातार खतरा बढ़ रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। केवल पौधे लगाकर छोड़ देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें बड़ा करने तक नियमित रूप से देखभाल करना जरूरी है।



उन्होंने आगे कहा कि माननीय बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के मार्गदर्शन में स्कूल, कॉलेज, गार्डन एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।


निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments