Ticker

6/recent/ticker-posts

*नया खबर बेलगहना... जनसमस्याओं को लेकर मानव अधिकार समिति जिलाध्यक्ष सक्रिय मंत्री तोखन साहू व कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*




Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.......

बिलासपुर। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं एवं आम नागरिकों की परेशानियों को लेकर मानव अधिकार समिति जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम पंचायत बेलगहना क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था एवं सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रदेश के केबिनेट मंत्री तोखन साहू तथा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।


ज्ञापन में बताया गया कि बेलगहना क्षेत्र धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं यात्रियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानव अधिकार समिति जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द आवश्यक निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की।


इसके साथ ही सुशासन तिहार शिविर के दौरान एक वृद्ध महिला को पिछले पांच वर्षों से पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलने का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर महिला की पेंशन तत्काल प्रारंभ कराने की मांग की गई। जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि यदि किसी भी नागरिक की समस्या का समाधान संबंधित विभाग या अधिकारी नहीं कर रहे हैं, अथवा उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हो रही है, तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाकर निराकरण कराने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आगे आकर जानकारी देने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments