थाना – डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही
आरोपी के कब्जे से 09 बोतल बीयर किंग फिशर एवं 04 बोतल इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की जप्त
कुल 5.850 बल्क लीटर शराब एवं बिक्री रकम 500/- रुपये जप्त
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने पुलिस द्वारा लगातार अभियान जारी
गिरफ्तार आरोपी का नाम
01. भूपेन्द्र सिन्हा पिता परखनिया सिन्हा उम्र 51 वर्ष निवासी बधियाटोला डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 07/05/2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी भूपेन्द्र सिन्हा निवासी बधियाटोला डोंगरगढ़, बधियाटोला रोड स्थित रतबहिनी माता मंदिर के पास अधिक मात्रा में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर तलाशी ली गई।
तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 09 बोतल किंग फिशर स्ट्रांग बीयर कुल मात्रा 5.850 बल्क लीटर कीमत लगभग 1800/- रुपये एवं 04 बोतल इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की कुल मात्रा 3.000 बल्क लीटर कीमत लगभग 3200/- रुपये तथा शराब बिक्री रकम 500/- रुपये कुल जुमला कीमत 5500/- रुपये जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 235/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

0 Comments