Ticker

6/recent/ticker-posts

KHAIRAGARH: शराब भट्ठी के सेल्समैन और सुपरवाइजर ही निकले अवैध मिलावट के सौदागर, 4 गिरफ्तार

 शराब भट्ठी के सेल्समैन और सुपरवाइजर ही निकले अवैध मिलावट के सौदागर, 4 गिरफ्तार


संवाददाता - मंदीप सिंह 

स्थान - खैरागढ़ 






खैरागढ़।जिला केसीजी पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने राजपूत होटल के पास एक किराए के मकान में दबिश देकर शराब की बॉटलिंग और रिफिलिंग कर रहे चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में खैरागढ़ शराब भट्ठी के दो सेल्समैन और जालबांधा भट्ठी का एक सुपरवाइजर शामिल है, जो सरकारी शराब में पानी और संदिग्ध तरल पदार्थ मिलाकर उसे दोबारा पैक कर बेच रहे थे।


थाना खैरागढ़ और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर जब मौके पर छापा मारा, तो आरोपी भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव अवैध रूप से बोतलों में शराब भरते मिले। पूछताछ के बाद इस गोरखधंधे में शामिल शक्ति नारायण सिंह और जालबांधा शराब दुकान के सुपरवाइजर तिपेश सोनी को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मिलावटी शराब, ढक्कन, होलोग्राम, लेबल स्टिकर और खाली बोतलें बरामद की हैं।


पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 34 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 22,320 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के पास से 130 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की की सीलबंद बोतलें और बोतलों को पैक करने के लिए उपयोग की जाने वाली 12 नग ब्लू स्टिक व अन्य सामग्री भी मिली है। केसीजी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और बीएनएस (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर ली है। जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट पर पुलिस की इस चोट से हड़कंप मच गया है।

Post a Comment

0 Comments