Ticker

6/recent/ticker-posts

BALRAMPUR: अवैध वनोजप परिवहन पर वन विभाग की कार्यवाही 8 नग साल लट्ठा सहित वाहन जब्त

 अवैध वनोजप परिवहन पर वन विभाग की कार्यवाही 8 नग साल लट्ठा सहित वाहन जब्त


बलरामपुर, 12 मई 2026/

वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक वाजपेयी के निर्देशन एवं उप वनमण्डलाधिकारी श्री अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के अंतर्गत साल लकड़ी का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर कार्यवाही की गई। 




वन परिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल मानिकपुर अंतर्गत मानपुर से विष्णु गुप्ताएवं सर्वाेत्तम गुप्ता ग्राम बानापती के द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64टी 9601 में साल प्रजाति लट्ठा 08 नग (1.915 घ.मी.) लोड कर अवैध परिवहन करने के दौरान वाहन सहित वनोपज को जप्ती की गइ और भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 धारा 52 एवं छ.ग. अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 का नियम 22 के तहत कार्यवाही की जा रही है। जिसमें अभियुक्त विष्णु गुप्ताएवं सर्वाेत्तम गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायीक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।

उक्त प्रकरण की जप्ती एवं कार्यवाही के दौरान वनपरिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर श्री निखिल सक्सेना वनक्षेत्रपाल एवं श्री धनश्याम शर्मा वनपाल, श्री प्रहलाद तिवारी वनपाल, श्री अजीत कुजूर वनरक्षक, श्री शिवशंकर सिंह वनरक्षक, श्री देवीलाल वनरक्षक, श्री राजेश राम वनरक्षक, श्री संजीव सिंह वनरक्षक, श्री सरेन्द्र सिंह ओईके वनरक्षक मौके पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments