जिला – राजनांदगांव (छ.ग.)
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संचालित “ऑपरेशन तलाश” में राजनांदगांव पुलिस छत्तीसगढ़ में अव्वल (49%)बरामद
केवल अप्रैल माह में कुल 280 गुमशुदा (महिला, पुरुष व बच्चे) को सकुशल दस्तयाब कर अभूतपूर्व सफलता अर्जित की गई।
ऑपरेशन तलाश के तहत 166 महिला व 88 पुरुष, कुल 254 व्यक्तियों की बरामदगी।
ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 23 बालिका व 03 बालक, कुल 26 बच्चों को सुरक्षित खोजा गया।
72 से अधिक गुमशुदा महिला, पुरुष व बच्चे छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर से दस्तयाब किए गए।
छत्तीसगढ़ के बाहर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों के विभिन्न जिलों से गुमशुदाओं को खोजकर बरामद किया गया।
सभी को विधिसम्मत प्रक्रिया के बाद उनके परिजनों को सौंपा गया, जिससे परिवारों में खुशी का माहौल रहा।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में टीमवर्क व त्वरित कार्रवाई से यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
राज्य स्तर पर संचालित “ऑपरेशन तलाश” के अंतर्गत राजनांदगांव पुलिस ने पूरे छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान (49%) प्राप्त किया है। गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में पुलिस टीमों ने संवेदनशीलता, तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
दिनांक 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ऑपरेशन तलाश के तहत 166 महिला एवं 88 पुरुष, कुल 254 गुमशुदा व्यक्तियों को दस्तयाब किया गया। वहीं ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 23 बालिका एवं 03 बालक,कुल 26 गुमशुदा बच्चोंको सकुशल बरामद किया गया। इस प्रकार माह अप्रैल में कुल 280 गुमशुदा व्यक्तियों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया।
इस अभियान के दौरान राजनांदगांव पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ-साथ *उत्तर प्रदेश (15), मध्यप्रदेश (06), आंध्रप्रदेश (09), तेलंगाना (17), ओडिशा (01), दिल्ली (01), महाराष्ट्र (18), गुजरात (04), कर्नाटक (02), झारखंड (04), पश्चिम बंगाल (04), राजस्थान (06), केरल (01), तमिलनाडु (02), बिहार (01), हिमाचल प्रदेश (01), उत्तराखंड (01) आदि राज्यों के विभिन्न जिलों में पहुंचकर गहन तलाश की गई।
सभी गुमशुदाओं को विधिसम्मत कार्यवाही के बाद सुरक्षित उनके परिजनों को सौंपा गया, जिससे परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई एवं कई परिवारों में खुशी के आँसू देखने को मिले।
यह सफलता पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के कुशल नेतृत्व, ऑपरेशन तलाश के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षकश्रीमती वैशाली जैन नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्जेंडर किरो एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरी नंदन नायक एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन तथा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम है।

0 Comments