Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ पुलिस और स्पेशल टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कोचिया के विरुद्ध की गई कार्यवाही

 चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ पुलिस और स्पेशल टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कोचिया के विरुद्ध की गई कार्यवाही



दिनांक 11/05/2026 को चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम ढारा चौकी मोहारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा ग्राम ढारा निवासी राजेन्द्र वर्मा पिता घनश्याम वर्मा उम्र 40 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 15 पौवा शोले देशी प्लेन शराब एवं 15 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब, कुल 30 पौवा शराब (कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर) तथा बिक्री रकम 300 रुपये बरामद किया गया। जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2400 रुपये है।

पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए शराब एवं बिक्री रकम जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल 

पुलिस अधीक्षक  सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा  शराब कोचियो के विरुद्ध बनाई गई “स्पेशल टीम” के द्वारा की गई करवाई। 

एडिशनल एसपी  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में सी एस पी वैशाली जैन, डीएसपी केशरीनंदन नायक, इंस्पेक्टर विनय पम्मार के अधीनस्थ बनी स्पेशल टीम ने की करवाई। 

राजनंदगांव पुलिस टीम की अवैध कारोबार के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति से अपराधियों में दहशत और छटपटाहट का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments