Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

 जिला : राजनांदगांव

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

राजनांदगांव पुलिस परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं पुलिस कार्यालय के मुख्य लिपिक निरीक्षक (अ)  दरवेस कामडे तथा प्रधान आरक्षक  रामदयाल सेन के सेवानिवृत्त होने पर आज दिनांक 03.06.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, राजनांदगांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।




इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की गई तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारीगण ने अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित कार्यों से विभाग को गौरवान्वित किया है। उनकी सेवाएं राजनांदगांव पुलिस परिवार के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर , नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Post a Comment

0 Comments