Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: सोशल मीडिया पर फर्जी महिला बनकर युवकों को जाल में फंसाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

 जिला राजनांदगांव 

सोशल मीडिया पर फर्जी महिला बनकर युवकों को जाल में फंसाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

लड़की की आवाज में करता था बातचीत, पैसे नहीं देने पर देता था गाली और धमकी 

साइबर थाना एवं लालबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

इंस्टाग्राम पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को बनाता था निशाना।

लड़की बनकर बातचीत कर पैसों की मांग करता था।

पैसे नहीं मिलने पर अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता था।

फोटो एडिट कर परिजनों को भेजने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल।

तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

राजनांदगांव पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगी, ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का शिकार बनाने वाले एक शातिर साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है।



थाना लालबाग में प्राप्त शिकायत के अनुसार, प्रार्थी की पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा लड़की की आवाज में कॉल कर उसके पिता के दुर्घटनाग्रस्त होने और गंभीर रूप से घायल होने की झूठी सूचना दी गई। जब युवती ने उक्त जानकारी को असत्य बताया, तो आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। बाद में प्रार्थी द्वारा संपर्क करने पर आरोपी ने उन्हें भी अपशब्द कहे तथा जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत एवं उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 296 एवं 351(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन के मार्गदर्शन में साइबर थाना एवं थाना लालबाग की संयुक्त टीम गठित की गई।

तकनीकी विश्लेषण एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दीपक कुमार बघेल (22 वर्ष), निवासी ग्राम विष्णुपुर, थाना ठेलकाडीह, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी)की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवकों से संपर्क करता था, उन्हें अपने झांसे में लेकर पैसों की मांग करता था तथा मांग पूरी नहीं होने पर गाली-गलौज, धमकी और ब्लैकमेलिंग करता था। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त तकनीकी साक्ष्य प्राप्त होने पर उसे गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, आरक्षक मनीष वर्मा, आरक्षक परिवेश वर्मा, जीवन ठाकुर, फालेश्वर साहू शत्रोहन सिंह तथा थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल एवं थाना लालबाग स्टाफ की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments