प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जब्त
घटना के मात्र 01 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने किया प्राणघातक हमला।
गांव में "हीरोपंथी" एवं ज्यादा बातें करने की बात को लेकर हुआ विवाद।-
घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू पुलिस द्वारा जब्त।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
घनश्याम निषाद उर्फ घन्सू उर्फ गुनगुन
पिता – ढालूराम निषाद
उम्र – 20 वर्ष
निवासी – शीतलापारा, वार्ड क्रमांक 49, मोहड़, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 28 जून 2026 को थाना बसंतपुर पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहड़ में दीपक चन्द्राकर पर घनश्याम निषाद उर्फ गुनगुन द्वारा धारदार चाकू से प्राणघातक हमला किया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में भर्ती कराया गया।
पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल दीपक चन्द्राकर से पूछताछ की गई। उसने बताया कि घटना के समय वह अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। त्रिलोक ठेला के पास पहुंचने पर आरोपी घनश्याम निषाद ने रास्ता रोककर पुरानी रंजिश के चलते "आजकल बहुत बातें करता है और गांव में हीरोपंथी करता है" कहते हुए अश्लील गाली-गलौज की तथा अपने पास रखे धारदार चाकू से हत्या की नियत से उसके पेट एवं दाहिने हाथ पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई।
रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 302/2026 अंतर्गत धारा 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.)के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कार्यवाही हेतु टीम गठित की गई।
निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक नरेश सार्वा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव चन्द्रा, आरक्षक राजेश बंदेश्वर, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, आरक्षक कुश बघेल, आरक्षक ललित रावटे, आरक्षक डिलेश्वर गोंड एवं थाना बसंतपुर के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

0 Comments