बिगड़ते यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन का बड़ा कदमः शहर में शाम 5 बजे के बाद बस टैक्टर की नो -एंट्री, उल्लंघन किया तो होगी सख्त कार्रवाई
कोरबा पाली शशि मोहन
कोरबा अगर आप रोजाना शाम के समय सोनालिया पुल, टी.पी. नगर और नया बस स्टैंड क्षेत्र से गुजरते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था पर आखिरकार जिला प्रशासन ने सख्त फैसला लेते हुए बसों और ट्रैक्टरों की एंट्री पर शाम 5 बजे से प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के आदेश के बाद अब यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।भौगोलिक संदर्भ
सोनालिया पुल से नया बस स्टैंड चौक और टी.पी. नगर चौक तक शाम के समय बसों और ट्रैक्टरों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन का मानना है कि इन भारी वाहनों की वजह से रोजाना घंटों तक जाम लगता है, जिससे आम नागरिकों, मरीजों, स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

0 Comments