Ticker

6/recent/ticker-posts

*मानस मंडलियों को दिया जायेगा रामचरित मानस -शुक्ला*


Cgvtv संवाददाता राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट.....

कोटा विधानसभा के ग्रामीण अंचलो मे सावन के महीने मे प्रतिदिन रामचरित मानस का गायन वादन की परम्परा चली आ रही थी जो धीरे धीरे प्रतिदिन से साप्ताहिक हो गया है जिसे वापस प्रतिदिन करने का संकल्प लेकर आगामी सावन मे शुरुआत करने का कार्य किया जा रहा है 

पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा की सावन के महीने मे पूरा देश मे शिवभक्ति का माहौल रहता है और ग्रामीण क्षेत्र मे रामभक्तों के द्वारा जगह जगह रामायण पाठ गायन वादन का आयोजन कराया जाता है जिससे रामचरित मानस की कथा की अविरल धारा बहते रहती है जिसे प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक गांव के मानस मंडली को एक रामचरित मानस और छाता वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई जो कोटा विधानसभा के हर गाँवो तक पंहुचा कर सावन माह शुरू होने के पहले ही उपलब्ध करा दिया जायेगा 

आज के आधुनिक समय मे लोग मोबाइल मे इतने व्यस्त हो गए हैँ की धार्मिक कार्यक्रमों मे उपस्थित भी कम होने लग गई है जिसे ध्यान मे रखते हुए अपने धर्म के प्रति जुड़ाव बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन होने से नई पीढ़ी का रुझान धार्मिक आयोजन मे बढ़ेगा 

शुक्ला ने समस्त क्षेत्र वासियो से अपने आसपास की सभी मानस मण्डलीयों की सूची उपलब्ध कराने की अपील किया जिससे सभी तक समय सीमा के अंदर रामचरित मानस उपलब्ध कराया जा सके

Post a Comment

0 Comments