थाना लालबाग पुलिस की कार्यवाही
शांति भंग करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे सतत अभियान के तारतम्य मे आज दिनांक को अनावेदक सुनील कुर्रे पिता गूही राम कुर्रे उम्र 44 वर्ष साकिन पुराना ढाबा थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के द्वारा अपने घर में अपनी पत्नी के साथ वाद विवाद कर शांती भंग करने एवं संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने हेतु अनावेदक को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर पृथक से धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय जिला राजनांदगांव पेश किया गया है।

0 Comments