बालोद
लोकेशन -गुण्डरदेही
तारीख 13/08/26
गुण्डरदेही में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा पूरा नगर
कलेक्टर, एसडीएम, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं सैकड़ों नागरिक हुए शामिल
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर 13 अगस्त 2026 को गुण्डरदेही नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंग में सराबोर नगर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत बैडमिंटन हॉल मैदान से हुई। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः बैडमिंटन हॉल मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने कदम से कदम मिलाकर तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
कार्यक्रम में बालोद जिले की कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ सुनील चन्द्रवंशी, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा, जनपद पंचायत सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ कोमल ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा पूर्व विधायक राजेंद्र राय, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, उपाध्यक्ष विजय सोनकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, भाजपा नेता अश्वनी यादव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे, मंडल महामंत्री विनोद चंद्राकर, मंडल कोषाध्यक्ष छगन सोनकर,संतोषी साहू अध्यक्ष मंडल महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा में पार्षद हरीश निषाद, संतोष नेताम, लोकेश्वरी शंकर यादव, हेमंत सोनकर, पूजा बिंझेकर, शैल महोबिया, सेवक महिपाल, रोमलाल यादव, एल्डरमैन गिरिजा एवं अश्वनी यादव, गोकुल निषाद, चेतन सोनकर ,सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आयोजित यह तिरंगा यात्रा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। यात्रा के दौरान नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा गुण्डरदेही नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512

0 Comments