बालोद
लोकेशन -बेलोदी
तारीख 22/11/26
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी के विद्यार्थियों का तकनीकी भ्रमण
गुंडरदेही। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी के ऑटोमोटिव और पावर ट्रेड के विद्यार्थियों ने तकनीकी ज्ञान बढ़ाने के लिए गुंडरदेही स्थित शिवांश ऑटोमोबाइल और विद्युत मण्डल सब स्टेशन कलंगपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सबसे पहले गुंडरदेही के ऑटो शोरूम का अवलोकन किया। वहां शोरूम के तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नए वाहनों की तकनीक, इंजन की कार्यप्रणाली, इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी, चार्जिंग सिस्टम, सर्विसिंग और मेंटेनेंस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने वाहनों के विभिन्न पार्ट्स को करीब से देखा और अपने सवालों के जवाब भी पाए।
इसके बाद विद्यार्थियों ने विद्युत मण्डल सब स्टेशन कलंगपुर का भ्रमण किया। वहां अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बिजली उत्पादन से लेकर वितरण तक की पूरी प्रक्रिया समझाई। ट्रांसफार्मर, सोलर पैनल, पावर सप्लाई सिस्टम, मीटर रीडिंग और सुरक्षा उपायों के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने सब स्टेशन में लगे उपकरणों को देखकर काफी उत्सुकता दिखाई।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता मसीह ने कहा कि इस तरह के भ्रमण से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी एवं व्यवहारिक ज्ञान भी मिलता है, जिससे वे भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन और तकनीकी कौशल को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
भ्रमण का सफल आयोजन व्यावसायिक शिक्षक सुनील कुमार साहू एवं तुलसी राम साहू के मार्गदर्शन में किया गया। दोनों शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रत्येक स्थल पर तकनीकी जानकारी को सरल भाषा में समझाया।
भ्रमण में ऑटोमोटिव और पावर ट्रेड के कक्षा 9 वीं से 11वीं तक के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों ने भ्रमण को बहुत ही ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।
रिपोर्टर
सी जी विजन टीवी चैनल बालोद गुण्डरदेही संवाददाता रूपचंद जैन की रिपोर्ट
9691605512

0 Comments