पाली क्षेत्र में रेत माफिया बेखौफ, खनिज प्रभारी की मिलीभगत 30 से 40ट्रैक्टर रोज नदियों को कर रहे खोखला
कोरबा पाली शशि मोहन
0 मुनगाडीह ,ढुकुपथरा ,पोड़ी ,नानपुलाली सहित अनेक स्थानों पर खुलेआम उत्खनन और परिवहन।
0 प्रति ट्रैक्टर 4से 5हजार माहवारी तय होने का आरोप।
0 बारहमासी नदियों का अस्तित्व खतरे में।
कोरबा-पाली :- कोरबा जिले के पाली विकासखंड में बहने वाली नदियों से अवैध रेत खनन एवं ट्रैक्टरों के माध्यम से खुलेआम परिवहन इन दिनों चरम पर है । मुनगाडीह ,ढुकुपथरा ,पोड़ी ,नानपुलाली सहित अनेक स्थानों से रेत का उत्खनन और परिवहन दिनदहाड़े बेखौफ जारी है, उसके बाद भी जिम्मेदार खनिज विभाग आंख मूंदे बैठा है।कलेक्टर आदेश के बाद दिखावटी कार्रवाई करने वाला विभाग अपनी करजुगरी से बाज नही आ रहा है, सेटिंग के इस पूरे मामले पर गत माह अवैध रेत खनन और परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई के लिए कलेक्टर के आदेश के बाद जिले भर में खनिज विभाग की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई । इस क्रम में पाली खनिज प्रभारी द्वारा भी रेत परिवहन में लगे दो चार ट्रैक्टरों पर कार्रवाई दिखाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली गई ।नतीजा यह हुआ कि अवैध रेत परिवहन में लगे ट्रैक्टर मालिकों में कुछ दिन के लिए हड़कंप मचा ,लेकिन फिर खेल पुराने ढर्रे पर लौट आया ।आरोप है कि ट्रैक्टर मालिकों ने कथित तौर पर प्रति ट्रैक्टर 3 से 4 हजार रुपये माहवारी पाली खनिज प्रभारी से तय कर ली और पुनः रेत खनन ,परिवहन के कार्य में बेखौफ लग गए।इस समय रोजाना लगभग 50 से 60 स्थानीय एवं बाहरी ट्रैक्टर नदियों से रेत का अवैध खनन और परिवहन कार्य में लगे हैं ।इससे वाहन मालिकों की तो चांदी है ही ,खनिज प्रभारी के भी दोनों हाथ घी में डूबे दिख रहे हैं ,क्योंकि 50 से 60 ट्रैक्टरों की माहवारी से खनिज प्रभारी की जमकर अघोषित कमाई जो हो रही है । सीधा हिसाब है जितने ज्यादा ट्रैक्टर चलेंगे ,उतनी ज्यादा माहवारी बंधेगी
ग्रामीणों का कहना है कि रात हो या दिन ,ट्रैक्टरों की आवाजाही नहीं रुकती । शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती ,क्योंकि ऊपर से नीचे तक सब विभागीय अधिकारियों की जेबो में दक्षिणा पहुचा दी जाती है।खनिज प्रभारी पाली को तत्काल हटाया जाए और अवैध रेत खनन में लगे सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाए। वरना नदियां खत्म हो जाएंगी और यह अवैध कमाई का खेल यूं ही चलता रहेगा।

0 Comments