Ticker

6/recent/ticker-posts

RAJNANDGAON: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

पुलिस चौकी चिचोला, थाना छुरिया, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटर सायकल का चालान, इस्तगासा न्यायालय में पेश

दिनांक 21/11/2026 को पुलिस चौकी चिचोला द्वारा चिचोला (रेंगाटोला) क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन हेतु वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान घटना स्थल पर मोटर सायकल क्रमांक MH40 CS 3445 (बुलेट) के चालक को रोकर चेक किया गया। जांच में पाया गया कि चालक द्वारा -

- बिना हेलमेट वाहन चलाया जा रहा था

- यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था

- मोटर सायकल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ पाया गया 


उक्त कृत्य *धारा 119/177, 144/177, 194(घ), 182(क)(4) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने पर मौके पर मोटर पंचनामा तैयार किया गया।

मामले में इस्तगासा  तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

वाहन स्वामी निरंजन विट्ठल निवासी डोंगरगांव बताया गया है।

पुलिस चौकी चिचोला द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट अवश्य लगाएं एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। 

Post a Comment

0 Comments