Ticker

6/recent/ticker-posts

Durgkondal: पिकअप बाईक टक्कर से बाईक सवार एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल ं

 पिकअप बाईक टक्कर से बाईक सवार एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल ं

कलेष  जैन_ दुर्गूकोंदल।       





                              पुलिस थाना दुर्गूकोंदल अन्तर्गत ग्राम हानपतरी और व्आमागढ़ के मध्य मुख्य मार्ग पर बाईक सवार दो लोगों को पीकअप ने टक्कर मार दिया है। जिससे बाईक सवार   एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।                            टीआई सुशील पटेल ने बताया कि   शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे हानपतरी गांव के चढ़ाव के पास पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 24 एस 6891 ने बाईक दो सवार को टक्कर मारी जिसमें बाईक चालक चैतराम यादव पिता बृजलाल यादव निवासी ग्राम सिवनी उम्र 40वर्ष की मौके पर मौत हो गई है। जबकि पीछे बैठे कुमारी यादव पति कृष्णा यादव, निवासी ग्राम एड़गुड़ गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल में चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीकअप दुर्गूकोंदल से दमकसा की ओर जा रही थी, दोनों बाईक सवार एड़गुड़ से दुर्गूकोंदल बाजार जा रहे थे। पुलिस मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर घटना की विवेचना कर रही है।

Post a Comment

0 Comments