Ticker

6/recent/ticker-posts

Jashpur: पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा के साथ बना रहे बेहतर भविष्य देखिए

पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा के साथ बना रहे बेहतर भविष्य देखिए 


By Nitish kumar





पौधारोपण को आज लोगों ने पर्यावरण के साथ-साथ अपने भविष्य व अगली पीढ़ी की समृद्धि से भी जोड़ दिया है। यही कारण है कि बीते एक दशक में यह एक अभियान का रूप लिया है। भले ही पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लोग पौधारोपण करते हैं लेकिन उनके अंदर उस वृक्ष के सहारे भविष्य को सहेजने की कामना अवश्य रहती है।


दुलदुला पौधारोपण को आज लोगों ने पर्यावरण के साथ-साथ अपने भविष्य व अगली पीढ़ी की समृद्धि से भी जोड़ दिया है। यही कारण है कि बीते एक दशक में यह एक अभियान का रूप लिया है। भले ही पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लोग पौधारोपण करते हैं, लेकिन उनके अंदर उस वृक्ष के सहारे भविष्य को सहेजने की कामना अवश्य रहती है। शहर से गांव तक धीरे- धीरे पेड़ पौधों की संख्या बढ़ने लगी है। अधिकांश लोगों ने अपने हाथों पौधा अवश्य लगाया है। किसी ने एक-दो तो किसी ने अपने जीवन में सैकड़ों पौधे लगाए हैं। ऐसे लोगों की संख्या कम है, जिन्होंने आज तक एक भी पेड़ ना लगाया हो। क्षेत्र के कई समाजसेवी आज भी पर्यावरण संरक्षण का बैनर थामे लोगों को पौधरोपण पर जोर दे रहे हैं। वही आज दिनांक 11/12/2023 को शा. मा. शाला डोभ में आदरणीय एबीइओ श्री नायक सर आदरणीय बीआरसीसी श्री सिन्हा सर आदरणीय सीएसी श्री सुरेन्द्र यादव सर,श्री_गौरीशंकर सर श्री घनश्याम गुप्ता सर,श्री अनंत गुप्ता सर, श्री कन्हैया मिश्रा सर एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों के उपस्थिति में वृक्षारोपण  सभी छात्र छात्राओं को निःशुल्क स्वेटर प्रदान किया साथ ही सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments