*पीएम मोदी ने जारी की महतारी वंदन योजना की पहली किश्त, दुर्गूकोंदल के 15558 महिलाओ के खातों में पैसे हस्तांतरित*
*महिलाओ के सम्मान मे आर्थिक सहयोग से संबल होगी प्रदेश की महिलाएं मोदी की दूसरी गांरटी पूरी - सतीश लाटिया*
*कमल सिन्हा की रिपोर्ट
*दुर्गूकोंदल|10 मार्च 2024 दुर्गूकोंदल विकासखंड मे विकासखंड स्तरीय महतारी वंदन सम्मलेन की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र मे पुजा अर्चना के पश्चात किया गया कार्यक्रम मे वर्चुअली शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी कर दी है. पीएम मोदी ने सिंगल क्लिक से प्रदेश के महिलाओं को आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली शामिल हुए हैं| पीएम मोदी की दूसरी गारंटी हुई पूरीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं को 12000 रुपये सालाना देने का वादा किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10 मार्च को अपने दूसरी गारंटी भी पूरी कर दी है. इससे पहले मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में पीएम आवास योजना देने के वादे को विष्णुदेव साय सरकार ने पहले ही मंजूरी दे दी है| यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उन्होंने वर्चुअली महिलाओ को सम्बोधित किया जिसमें महिलाओ के सम्मान की बात कहते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे मे सबको अवगत कराया और देश को सशक्त बनाने मे महिलाओ की अहम भूमिकाओ के बारे मे भी बताया और कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए कहा कि आज महिलाओ को जो आर्थिक सहयोग मिल रहा है यह मोदी जी की गारंटी के तहत आप लोगों को प्रदान किया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ की माता बहनों को आर्थिक शक्ति मिलेगी और महिलाओ का विकास होगा | पीलम नरेटी ने सम्बोधित करतें हुए कहा कि आज महिलाओ को सम्मान देने कि काम हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है भाजपा सरकार चाहती है कि सबका साथ सबका विकास के साथ महिलाओ का विकास करने मे आज कदम बढ़ाया है और दिन रात मेहनत करके दुर्गूकोंदल जैसे सुदूर अंचल के महिलाओ को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के सहयोग करने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी कर्मचारीयों एवं आंगनबाडी कार्यकर्त्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नारी शक्ति के रूप मे जनपद अध्यक्ष संतो दुग्गा ने सम्बोधित करतें हुए सभी महिलाओ को सम्मनित होने का अवसर हमारी भाजपा की सरकार कर रही है जिससे हम सशक्त बन सकते है और आर्थिक कमजोरी से दूर रह सकते है दुर्गूकोंदल के महिलाओ को महतारी वंदन योजना के तहत राशि मिलने से महिलाओं के चेहरे मे स्पष्ट खुशियाँ दिखाई दें रही है| दुर्गूकोंदल ब्लॉक मे योजना के तहत विकासखंड स्तरीय सम्मेलन मे 15858 लाभान्वित महिलाओ के खाते मे DBT के माध्यम से 15858000 (एक करोड़ अंठावन लाख अंठावन हजार) रूपये की राशि हस्तांतरित किया गया और छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का शपथ पुरे प्रदेश वासियों को दिलाया जिसमें दुर्गूकोंदल विकासखंड ने भी बाल विवाह मुक्त दुर्गूकोंदल बनाने की शपथ ली | राशि मिलने से महिलाओं में हर्ष का माहौल है दुर्गूकोंदल के महिलाओ ने प्रधानमंत्री मोदी जी और छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय जी को धन्यवाद दिया जिन्होंने हम महिलाओ को आर्थिक सम्मान कर रहें है उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद दिया| कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि कृषि सभापति नागसाय तुलावी जी जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शकुंतला नरेटी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक जैन जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सिरो कोमरे,किसान मोर्चा जिला मंत्री भूपेंद्र राजपूत,मंडल महामंत्री श्री जनक आरदे, भाजयुमो मंडल महामंत्री विकास राजु नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष रैनु राम दर्रो, ST मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंशा राम कोवाची, SC मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनराज टांडिया जी, मंडल मंत्री यशवंत तिवारी, छत्रप्रताप दर्रो, रघुनाथ मंडावी, नूतन कड़ियाम,सहित दुर्गूकोंदल ब्लॉक सीईओ सुश्री जया मनु महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्रीमती आर वट्टी, सुपरवाइजर, कुंती नागे, सुमित्रा सलाम, राजेश्वरी मंडावी, सरिता एल्मा, भानुमति राणा, दसोदा जैन, मनीषा कोराम, चंद्रकांता कोसरिया, लेखापाल अब्दुल जिकर खान, एवं कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, सहायिका सहित दुर्गूकोंदल ब्लॉक के सैकड़ो महिलाएं शामिल हुई |*





0 Comments